1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: नायर के अर्धशतक से दिल्ली ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

IPL: नायर के अर्धशतक से दिल्ली ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2016 12:02 am IST,  Updated : May 21, 2016 12:02 am IST

रायपुर: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद करूण नायर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मैच में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर प्ले

delhi- India TV Hindi
delhi

रायपुर: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद करूण नायर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मैच में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर प्ले आफ में जगह बनाने की अपनी संभावना मजबूत कर ली।

सनराइजर्स के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने नायर की 59 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत अंतिम गेंद पर चार विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। नायर ने सलामी बल्लेबाज रिषभ पंत (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन भी जोड़े। इससे पहले सनराइजर्स ने वार्नर की 56 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन की पारी की बदौलत सात विकेट पर 158 रन बनाए।

दिल्ली की ओर कार्लोस ब्रेथवेट (27 रन पर दो विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की। कप्तान जहीर खान (चार ओवर में 26 रन) ने भी किफायती गेंदबाजी की जिससे हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। वार्नर के अलावा हैदराबाद का कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। टीम हालांकि अंतिम 10 ओवर में 90 रन जुटाने में सफल रही।

इस जीत से दिल्ली के 13 मैचों में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं जबकि सनराइजर्स की टीम इस हार के बावजूद 13 मैचों में आठ जीत से 16 अंक के साथ शीर्ष पर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरे डेयरडेविल्स ने दूसरे ओवर में ही क्विंटन डिकाक (02) का विकेट गंवा दिया जो बरिंदर सरन (34 रन पर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर ओझा को कैच दे बैठे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल