1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेसन होल्डर विंडीज कैंप का शुरूआती हिस्सा नहीं बन पाएंगे

जेसन होल्डर विंडीज कैंप का शुरूआती हिस्सा नहीं बन पाएंगे

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2021 08:51 am IST,  Updated : May 16, 2021 08:51 am IST

आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे ऑलराउंडर जेसन होल्डर को वेस्टइंडीज के तीन सप्ताह के हाई परफॉर्मेंस कैंप के शुरूआती हिस्से से आराम दिया गया है। 

जेसन होल्डर विंडीज...- India TV Hindi
जेसन होल्डर विंडीज कैंप का शुरूआती हिस्सा नहीं बन पाएंगे Image Source : GETTY

सेंट जॉन (एंटिगा)| आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे ऑलराउंडर जेसन होल्डर को वेस्टइंडीज के तीन सप्ताह के हाई परफॉर्मेंस कैंप के शुरूआती हिस्से से आराम दिया गया है। कैंप रविवार से सेंट लूसिया में शुरू होगी। टेस्ट में वल्र्ड नंबर-1 आलराउंडर होल्डर महीने के आखिर में कैंप से जुड़ेंगे। वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। कैंप में 30 खिलाड़ी शामिल होंगे। विंडीज को जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी आखिरी सीरीज खेलनी है।

टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, तेज गेंदबाज केमार रोच और अल्जारी जोसेफ कैंप में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि वे इस समय इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे और अगर वे टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए तो वेस्टइंडीज लौटेंगे।

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा, " यह कैंप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज और हमारी व्यस्त और रोमांचक गर्मियों के लिए हमारी तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम अपनी टेस्ट टीम को एक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए पिछले साल इंग्लैंड में शुरू किए गए काम को जारी रखेंगे। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचने की खुशखबरी का हम स्वागत करते हैं। हालांकि, यह हमारी यात्रा की शुरूआत है और हम जानते हैं कि आगे हमें अभी बहुत मेहनत करनी है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल