1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: गर्मी के मौसम में कैप्टन कूल क्या कैप्टन हॉट को कर पाएंगे ठंडा...?

IPL: गर्मी के मौसम में कैप्टन कूल क्या कैप्टन हॉट को कर पाएंगे ठंडा...?

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Apr 22, 2016 04:36 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 04:56 pm IST

पुणे: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में जब आमने सामने होंगी तो मुक़ाबला दो टीमें का ही नही धमासान होगा ठंडे गरम का यानी मिस्टर कूल

                                              IPL में चेन्नी सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकार्ड

                                                        धोनी बनाम बैंगलोर

   मैच    रन    सर्वोच्च स्कोर     औसत      स्ट्राइक रेट   100  50
    19 509       70*     31.81      141.39     0   2

 

                                       कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

    मैच    रन    सर्वोच्च   औसत     स्ट्राइक रेट    100   50
    20   706      73   44.13     126.98      0    6

अगर कप्तानी की बात करें तो धोनी जहां विकेट के पीछे खड़े रहकर बेहद शांति के साथ क्रिकेट की बिसात पर मोहरे चलते हैं वहीं कोहली बीच मैदान में अपने आक्रामक आवभाव के साथ विरोधी की चाल का जवाब देते हैं।  

चेन्नई और बैंगलोर के बीच इसके पहले 20 मुक़ाबले हुए हैं जिसमें से धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने 12 और बेंगलौर ने 7 मैच जीते हैं जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी ने 19 मैचों में 31.81 की औसत से 509 रन बनाए हैं और नाबाद 70 उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

दूसरी तरफ कोहली ने 20 मैचों में 44.41 की औसत से 706 रन बनाए हैं और 73 उनका बेस्ट स्कोर है।

इन आंकड़ों को देखकर पुणे और बैंगलोर का मुक़ाबला करीबी दिखता है। IPL-9 में धोनी का फिनिशिंग टच कुंद सा जान पड़ता है। वह तीन मैचों में सिर्फ 23 रन बना पाए हैं जबकि एक मैच में उनकी बारी ही नही आई। ऐसी स्थिति में धोनी के सामने न सिर्फ अपना फॉर्म वापस लाने की चुनौती होगी बल्कि ख़िताब की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को भी पटरी पर लाना होगा। जबकि दिल्ली से मिली हार को देखें तो बतौर कप्तान कोहली रणनीति के मामले में कमज़ोर नज़र आते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल