1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: क्या कंधे की चोट कोहली से छीन लेगी ऑरेंज कैप?

IPL-10: क्या कंधे की चोट कोहली से छीन लेगी ऑरेंज कैप?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2017 05:33 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 05:33 pm IST

नयी दिल्ली: IPL का दसवां संस्करण शुरु होने में अब सप्ताह भर का समय रह गया है और टेस्ट सिरीज़ की नफ़ासत के बाद अब लोगों को टी20 की आतिशबाज़ी का बेसब्री से इंतज़ार है।

Kohli- India TV Hindi
Kohli

नयी दिल्ली: IPL का दसवां संस्करण शुरु होने में अब सप्ताह भर का समय रह गया है और टेस्ट सिरीज़ की नफ़ासत के बाद अब लोगों को टी20 की आतिशबाज़ी का बेसब्री से इंतज़ार है। दरअसल टी20 के खेल का मज़ा ही लोगों को बल्ले से निकलने वाली आतिशबाज़ी देखने में आता है।

हालंकि टीम इंडिया के कप्तान ताबडतोड़ बल्लेबाज़ी के लिए नहीं जाने जाते हैं लेकिन फिर भी पिछले साल उन्होंने सबसे ज़्यादा रन (973)  बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर की थी। कोहली ने इन रनों का अंबार 16 मैचों में लगाया था। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान हैं।

अगर पिछले साल अगर पांच टॉप बैट्समैन पर नज़र डाले तो इनमें कोहली के अलावा भारत से गौतम गंभीर और शिखर धवन भी थे। 

रनो के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (848) थे जो हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सिरीज़ में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप नही खेल पाए थे। वार्नर सनराइज़र्स हैदराबाद से केलते हैं।

इसी तरह तीसरे नंबर पर थे एबी डिविलियर्स जिन्होंने 687 रन बनाए थे। चौथे और पांचवे नंबर पर क्रमश: गंभीर (501) और धवन (501) थे।

कोहली हवा में शॉट कम ही खेलते हैं और उनके ज़्यादातर शॉट क्रिकेटिंग होते लेकिन इसके बावजूद वह खेल के इस फॉर्मेट में सफल रहे हैं। कोहली कंधे की चोट की वजह से चौथा टेस्ट मैच नहीं खेले थे और देखना ये है कि वह समय पर एकदम फिट हो पाते हैं या नहीं।

​IPL में स्टार बल्लेबाज़ों की  भरमार है और देखना ये है कि ऑरेंज केप इस बार विदेशी के पास जाती है या फिर भारतीय के पास।

​IPL 2016

      खिलाड़ी     मैच    पारी    रन        सर्वाधिक 100   50    चौक्के छक्के
  विराट कोहली    16   16 973          113    4   7     83  38
  डेविड वार्नर    17   17 848    93 नॉट आउट    0   9    88  31
 एबी जिविलियर्स    16   16 687  129 नॉट आउट    1   6    57  37
   गौतम गंभीर    15   15 501    90 नॉट आउट    0   5    54   6
  शिखर धवन    17   17 501    82 नॉट आउट    0   4    51   8

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल