1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8 : सनराइजर्स को जीत के लिए 158 रनों की दरकार

IPL-8 : सनराइजर्स को जीत के लिए 158 रनों की दरकार

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 06:11 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 06:15 pm IST

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 158 रनों की चुनौती पेश की है।

IPL 8 : सनराइजर्स को जीत के...- India TV Hindi
IPL 8 : सनराइजर्स को जीत के लिए 158 रनों की दरकार

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 158 रनों की चुनौती पेश की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए मुंबई ने लेंडिल सिमंस (51) और कीरन पोलार्ड (33) के बल पर निर्धारित 20 ओवरो में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए।

सिमंस ने पार्थिव पटेल (17) के साथ पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर मुंबई को स्थिर शुरुआत दी।

डेल स्टेन और प्रवीण कुमार ने हालांकि लगातार दो ओवरों (छठे और सातवें) क्रमश: पटेल और उन्मुक्त चंद (5) के विकेट चटका दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (24) ने सिमंस के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। स्टेन ने सिमंस को क्लीन बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। सिमंस ने 42 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

13 ओवरों में तीन विकेट पर 104 रन बना चुकी मुंबई की टीम हालांकि आखिरी के सात ओवरों में 53 रन जोड़ सकी और पांच विकेट गंवाए।

इस बीच पोलार्ड ही कुछ संघर्ष कर सके। 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाने वाले पोलार्ड को भुवनेश्वर कुमार ने 149 के कुल योग पर क्लीन बोल्ड किया।

सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। स्टेन और प्रवीण कुमार को दो-दो विकेट मिले।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल