Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईरानी कप: शेष भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

ईरानी कप: शेष भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Reported by: IANS Published : Feb 12, 2019 10:12 am IST, Updated : Feb 12, 2019 10:48 am IST

शेष भारत की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जबकि फैज फजल विदर्भ के कप्तान हैं।

ईरानी कप: शेष भारत ने...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES ईरानी कप: शेष भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

नागपुर: विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर मंगलवार को शुरू हुए ईरानी कप मुकाबले में शेष भारत एकादश टीम ने इस साल के रणजी चैम्पियन विदर्भ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शेष भारत की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जबकि फैज फजल विदर्भ के कप्तान हैं। विदर्भ ने इस साल रणजी ट्राफी फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है।

विदर्भ ने बीते साल भी यह खिताब जीता था। उस साल शेष भारत के साथ उसका ईरानी कप मुकाबला बेनतीजा समाप्त हुआ था।

ईरानी कप का आयोजन 1959-60 सीजन से हो रहा है। रणजी ट्राफी के आयोजन के 25 साल पूरे होने पर इसकी शुरुआत हुई थी। घरेलू सीजन के अंत में होने वाले इस मुकाबले में मौजूदा रणजी चैम्पियन टीम को शेष भारत एकादश टीम का सामना करना होता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व पदाधिकारी जेआर ईरानी के नाम पर आयोजित होने वाले इस टूनार्मेंट का नाम ईरानी ट्रॉफी हुआ करता था लेकिन अब इसका नाम बदलकर ईरानी कप कर दिया गया है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement