1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरिश खिलाड़ी किम का विक्टोरिया के साथ करार, ऑस्ट्रेलिया में करियर बनाने पर टिकी हैं नजरें

आयरिश खिलाड़ी किम का विक्टोरिया के साथ करार, ऑस्ट्रेलिया में करियर बनाने पर टिकी हैं नजरें

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 05:34 pm IST

आयरलैंड में जन्मीं आलराउंडर किम गार्थ विदेशी खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट विक्टोरिया से दो साल का करार करने के बाद निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की पात्र हो गई हैं।

आयरिश खिलाड़ी किम का...- India TV Hindi
आयरिश खिलाड़ी किम का विक्टोरिया के साथ करार, ऑस्ट्रेलिया में करियर बनाने पर टिकी हैं नजरें Image Source : GETTY

डबलिन। आयरलैंड में जन्मीं आलराउंडर किम गार्थ विदेशी खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट विक्टोरिया से दो साल का करार करने के बाद निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की पात्र हो गई हैं।

किम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है जबकि वह महिला बिग बैश लीग में भी खेल चुकी हैं जहां उन्होंने सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉरचर्स का प्रतिनिधित्व किया है।इसके अलावा पिछले सत्र में वह मेलबर्न में क्लब क्रिकेट भी खेली थी। 

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने किम के हवाले से कहा, ‘‘मैंने पेशकश स्वीकार कर ली है लेकिन यह फैसला करना आसान नहीं था। परिवार, मित्रों और आयरलैंड के पूरे क्रिकेट समुदाय को छोड़ना बेहद मुश्किल फैसला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मेरा लक्ष्य हमेशा पूर्णकालिक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में शीर्ष स्तर पर खेलना था। इस तरह का मौका बार-बार नहीं मिलता इसलिए मैं इस मौके का फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।’’ 24 साल की किम ने आयरलैंड की ओर से 34 वनडे और 51 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1210 रन बनाने के अलावा 65 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल