1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक बने मैच के मुजरिम, उनकी इस गलती की वजह से हारा भारत!

दिनेश कार्तिक बने मैच के मुजरिम, उनकी इस गलती की वजह से हारा भारत!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 10, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 04:31 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिलटन में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में मेजबानों ने भारत को 4 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिलटन में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में मेजबानों ने भारत को 4 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। आखिरी ओवर में भारत को 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन भारतीय टीम 11 रन ही बना पाई। भारत के लिए इस मैच में हार के मुजरिम दिनेश कार्तिक बने।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने दो रन लिए। इसके बाद भारत को 5 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत थी। अगली गेंद कार्तिक ने डॉट की और जब तीसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन की दिशा में मारा तो वो रन भागे ही नहीं। कार्तिक ने यह रन शायद इसलिए नहीं लिया क्योंकि वो मैच जिताने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना चाहते थे, लेकिन इसी जिम्मेदारी के चक्कर में भारत को हर का सामना करना पड़ा।

अगर कार्तिक उस गेंद पर रन ले लेते तो भारत को 3 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत होती और दूसरे छोर पर मौजूद क्रुणाल पांड्या जो 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे वो एक बड़ा शॉट लगाकर मैच बना सकते थे, लेकिन कार्तिक ने ऐसा नहीं किया। 

अगली ही गेंद पर कार्तिक ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन उन्हें एक ही रन मिला। 

न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही भारत का लगातार 10 श्रृंखला से जारी अजेय अभियान भी थम गया। भारत ने पिछली टी20 श्रृंखला 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल