1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या विश्व T20 कप पर ख़तरे के बादल मंडरा रहे हैं...?

क्या विश्व T20 कप पर ख़तरे के बादल मंडरा रहे हैं...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 12:43 pm IST

अगले महीने भारत में विश्व टी20 कप होने जा रहा है और भारत के क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया से काफ़ी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया ने 2007 में विश्व टी20 कप जीता था। घरेलू कंडीशन्स

t20 world cup- India TV Hindi
t20 world cup

अगले महीने भारत में विश्व टी20 कप होने जा रहा है और भारत के क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया से काफ़ी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया ने 2007 में विश्व टी20 कप जीता था। घरेलू कंडीशन्स में टीम इंडिया को ख़िताब का एक बार फिर प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी हो रही है जिससे लगता है कि कहीं रंग में भंग न पड़ जाए।

मेगा ईवेंट में भाग लेने को लेकर दो टीमों पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। मौजूदा विजेता इंग्लैंड खेल के इस फ़ॉर्मेंट में ग़ज़ब के फ़ॉर्म में चल रही है लेकिन दिल्ली में उसका खेलना संदिग्ध है। उसका मानना है कि दिल्ली सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में उसे ग्रुप के दो मैच खेलने हैं।

england
england

इंग्लैंड का पहला मैच 16 मार्च को मुंबई में वेस्ट इंडीज़ के साथ है जो खुद विवादों में घिर गई है। वेतन विवाद को लेकर उसके कई नामी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से हटने की धमकी दी है। अगर विवाद नहीं सुलटा तो वेस्ट इंडीज़ के दोयम दर्जे की टीम आएगी।

वेस्ट इंडीज़ के कप्तान (टी20) डैरन सामी के नेतृत्व में खिलाड़ी विश्व टी20 कप के लिए दोगुना वेतन मांग रहे हैं लेकिन बोर्ड को ये स्वीकार नहीं है। बोर्ड के प्रमुख माइकल मुइरहेड का कहना है कि प्लैयर्स एसोसिएशन के साथ पिछले साल जो डील हुई थी वेतन उसी के मुताबिक़ दिया जाएगा। खिलाड़ियों को रविवार तक ऑफ़र स्वीकार करने का समय दिया गया है।

darren sammy
darren sammy

उधर सैमी ने कहा, 'पिछले और इस विश्व टी20 कप के ऑफ़र में बहुत फ़र्क है और हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। खिलाड़ी ख़ुश नही हैं।'

पाकिस्तान के भी खेलने पर संदेह है। पाकिस्तान ने कहा है कि हो सकता है कि उनकी सरकार उन्हें भारत जाने की इजाज़त न दे। उसने ICC से उसके मैच श्रीलंका या संयुक्त अरब अमीरात में खेलने की इजाज़त मांगी है।

pakistan
pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने कहा, 'भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सुरक्षा का ख़तरा है और हम इस बारे में सरकार से बात करेंगे। हमने ICC से कह भी दिया है कि ये फ़ैसला अकेले हम नहीं कर सकते।'

पाकिस्तान को पहले ही बता दिया गया था कि वह मुंबई में नही खेलेगी जहां शिवसेना उसका विरोध करती रही है।

अब सवाल ये है कि अगर पाकिस्तान अंतिम दौर में पहुंच गई तो तो क्या होगा? क्या ICC फ़ाइनल मैच कोलकता की बजाय किसी और देश में करेगी, ख़ासकर तब जब भारट भी फ़ाइनल में पहुंच जाता है?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल