1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG, 2nd T20I : इशान किशन ने डेब्यू मैच में जड़ा शानदार अर्धशतक

IND v ENG, 2nd T20I : इशान किशन ने डेब्यू मैच में जड़ा शानदार अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2021 09:53 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 10:18 pm IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे T20I मैच में युवा बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

IND v ENG, 2nd T20I : इशान किशन ने...- India TV Hindi
IND v ENG, 2nd T20I : इशान किशन ने डेब्यू मैच में जड़ा शानदार अर्धशतक Image Source : GETTY

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे T20I मैच में युवा बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। किशन ने 28 गेंदों पर छक्के की मदद से डेब्यू मैच में पचासा जड़ा। हालांकि अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही इशान 56 रन बनाकर आउट हो गए। युवा बल्लेबाज ने अपनी इस शानदार पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

इशान किशन भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने डेब्यू T20I मैच में अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले ये बड़ा कारनामा अजिंक्य रहाणे ने 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में किया था। इस मैच में रहाणे ने 61 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि इशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था और सीरीज के दूसरे मैच में उन्हें सूर्यकुमार यादव के साथ डेब्यू करने का मौका मिला। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल