1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए इशांत शर्मा, ट्विटर पर खुद की घोषणा

NZ vs IND : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए इशांत शर्मा, ट्विटर पर खुद की घोषणा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 11:26 am IST

ईशांत को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की थी जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी।

Ishant sharma Fit India Tour Of New Zealand India vs New Zealand NZ vs IND- India TV Hindi
Ishant sharma Fit India Tour Of New Zealand India vs New Zealand NZ vs IND Image Source : AP

भारतीय टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से शुरु हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। इशांत जनवरी से एड़ी की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब वह फिट हो गए हैं और उन्होंने खुद ट्विटर पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। इशांत ने ट्वीट करते हुए लिखा "20 जनवरी को एड़ी में चोट लगने के बाद यह रोलर कोस्टर राइड जैसा था, लेकिन आशीष कौशिक की मदद से मैं इससे बाहर आ पाया। स्कैन थोड़े डरावने थे, लेकिन आज मैं फिट होकर खुश हूं। धन्यवाद आशीष कौशिक!

ईशांत को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की थी जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी। ईशांत को विदर्भ की दूसरी पारी के दौरान पांचवें ओवर में टखने में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया गया था जहां रिपोर्ट में उन्हें गंभीर चोट लगने की बात सामने आई थी।

भारत को न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टेस्ट 21 से 25 फरवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 29 से चार फरवरी के बीचे खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल