1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए ईशांत शर्मा : सूत्र

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए ईशांत शर्मा : सूत्र

 Edited By: IANS
 Published : Feb 28, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 03:28 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा टखने में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

Ishant sharma, India vs New Zealand IND vs NZ 2nd test match- India TV Hindi
Ishant sharma Image Source : GETTY

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ईशांत की टखने की चोट एक बार फिर उभर आई है। ईशांत नेट्स पर लगातार अभ्यास कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को वह नेट्स पर नहीं देखे गए और उन्होंने टीम प्रबंधन को टखने में दर्द की शिकायत की।

एक सूत्र ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईशांत दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे।

सूत्र ने कहा, "उन्होंने दर्द की शिकायत की थी और वह टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

ईशांत को दिसंबर में रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए यह चोट लगी थी लेकिन वह ठीक होकर न्यूजीलैंड पहुंचे थे और पहले टेस्ट मैच में खेले थे।

ईशांत की जगह भरने के लिए उमेश यादव और युवा नवदीप सैनी के बीच जंग है। नवदीप ने अभी तक टेस्ट पदार्पण नहीं किया है।

वहीं टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की पैर की चोट ठीक हो गई है और वह खेलने को तैयार हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल