1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशांत की जगह अश्विन को मिलनी चाहिए चौथे टेस्ट मैच के प्लेइंग XI में जगह- नासिर हुसैन

ईशांत की जगह अश्विन को मिलनी चाहिए चौथे टेस्ट मैच के प्लेइंग XI में जगह- नासिर हुसैन

 Edited By: IANS
 Published : Sep 01, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 12:39 pm IST

हुसैन के अलावा कई पूर्व खिलाड़ियों ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की पैरवी की है जिन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

Ishant Sharma, cricket, Sports, Ravichandran Ashwin, playing XI, Nasser Hussain, India vs England - India TV Hindi
Ravichandran Ashwin Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विश्व के नंबर-2 गेंदबाज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ दो सितंबर से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलाया जाना चाहिए। हुसैन के अलावा कई पूर्व खिलाड़ियों ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की पैरवी की है जिन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

हुसैन ने डेली मेल के लिए लिखे कॉलम में कहा, "भारत को दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज और बल्ले से पांच टेस्ट शतक जड़ चुके अश्विन को लेना चाहिए। उन्हें तीसरे टेस्ट में भी खेलाना चाहिए था और ओवल में उन्हें जरूरत लेना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- Paralympics: ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु ने जीता सिल्वर मेडल, शरद के नाम हुआ ब्रॉन्ज

अश्विन फिलहाल भारतीय टीम में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने गेंदबाज हैं जिनके नाम 79 मैचों में 413 विकेट हैं।

हुसैन ने कहा, "सबसे बेहतर यह रहेगा कि अश्विन को किसी तेज गेंदबाज के बदले लिया जाए। ईशांत शर्मा की जगह ले सकते हैं जो हेडिंग्ले में संघर्ष करते दिखे थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल