1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में अपने सलेक्शन से हैरान विजय शंकर, बोले ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने को बेताब

टीम इंडिया में अपने सलेक्शन से हैरान विजय शंकर, बोले ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने को बेताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2017 01:10 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 01:10 pm IST

तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर ने कहा कि वह लंबे समय से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे थे लेकिन भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाना उनके लिये हैरानी भरा रहा।

Vijay Shankar- India TV Hindi
Vijay Shankar

चेन्नई: तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर ने कहा कि वह लंबे समय से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे थे लेकिन भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाना उनके लिये हैरानी भरा रहा। तेज गेंदबाज हरफनमौला हार्दिक पंड्या के बैकअप माने जाने वाले शंकर को श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सिरीज़ भुवनेश्वर कुमार के विकल्प के तौर पर टीम में जगह दी गई।

शंकर ने कहा,‘‘मैं काफी उत्साहित हूं। भारतीय टीम का हिस्सा बनना मेरा पुराना सपना था जो सच हो गया। मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई। मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है।’’

उसने कहा,‘‘पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का मैं बेताबी से इंतजार कर रहा हूं।’’भारत ए के लिये खेल चुके 26 बरस के शंकर ने कहा कि बतौर हरफनमौला इससे उन्हें परिपक्व होने में मदद मिली। भारत ए टीम के साथ खेलकर मुझे बतौर हरफनमौला निखरने में मदद मिली। मैं बतौर खिलाड़ी परिपक्व हुआ हूं और अलग अलग हालात में खेलना सीख गया हूं।’’

शंकर ने रणजी ट्राफी में ओडिशा के खिलाफ शतक जमाया और लंबे स्पैल में गेंदबाजी भी की। उन्होंने कहा,‘‘मैं बल्लेबाजी में अपने फार्म से खुश हूं। मैं उम्दा गेंदबाजी कर रहा हूं और मुंबई के खिलाफ चार विकेट लेकर मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मैंने अपनी फिटनेस पर उसने काफी मेहनत की है। मैंने एनसीए में फिजियो और ट्रेनर के साथ रिहैबिलिटेशन में भाग लिया। इससे मैं मजबूत हुआ हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल