तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया। भारत के लिए इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली (85) समेत ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (63) और केएल राहुल (77) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं अंत में रवींद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
इस शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, ''आखिर में जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने मैच का शानदार अंत किया। हम ने कई बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल हालातों से मैच को निकाला है और आज भी हमने वहीं किया जिसमें हम माहिर हैं।''
उन्होंने कहा, ''जब मैं आउट होकर पवेलियन लौट रहा था तो मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन जडेजा जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देकखर मुझे भरोसा हो गया कि हम मैच जरूर निकाल लेंगे। इसके अलावा शार्दुल ने उनका अच्छा दिया।''
साल 2019 में भारतीय टीम का यह आखिरी मुकाबला था। इस साल को याद करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा, ''यह साल हमारे लिए शानदार रहा, बस विश्व कप सेमीफाइनल के उस 30 मिनट को निकाल दें तो इस साल हमने बहुत कुछ हासिल किया जिसमें हमने घर के अलावा विदेशों में सीरीज जीती।''
हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस सीरीज में कोहली तीन मैचों में सिर्फ 89 रन ही बनाए।