1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चिंता की बात है कि एमसीजी की ‘ड्राप-इन’ पिचों का परीक्षण नहीं किया गया : एमसीसी के सीईओ

चिंता की बात है कि एमसीजी की ‘ड्राप-इन’ पिचों का परीक्षण नहीं किया गया : एमसीसी के सीईओ

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 10:31 pm IST

फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा,‘‘यह मेरे लिये चिंता की बात है क्योंकि मैं उन्हें पिचों के ट्रायल के लिये हर मौका देना चाहूंगा।’’   

It is a matter of concern that MCG's 'drop-in' pitches have not been tested: CEO of MCC- India TV Hindi
It is a matter of concern that MCG's 'drop-in' pitches have not been tested: CEO of MCC Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) की ‘ड्राप-इन’ पिचों का परीक्षण नहीं किया गया है जो चिंता की बात है। 

फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा,‘‘यह मेरे लिये चिंता की बात है क्योंकि मैं उन्हें पिचों के ट्रायल के लिये हर मौका देना चाहूंगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमें इस पर एक परीक्षण मैच कराना था और क्रिकेट विक्टोरिया हमारा समर्थन कर रहा था, हमें दो दिवसीय मैच कराना था और हमने इसके लिये पिच तैयार कर ली थी लेकिन बीती रात पहले इसे रद्द कर दिया और ऐसा दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में उत्पन्न हुए हालात के कारण हुआ।’’ 

मेलबर्न में कोविड-19 संक्रमण फैलने के कारण शेफील्ड शील्ड के मैच एमसीजी के बजाय एडीलेड में कराये गये और एडीलेड में वायरस के फैलने के कारण इस हफ्ते एमसीजी पर दो दिवसीय ट्रायल मैच की योजना भी पूरी नहीं हो सकी।

फॉक्स ने कहा,‘‘यह दर्शाता है कि हम अब भी दिन प्रतिदिन कितने कमजोर हैं। आदर्श रूप से हम एक मैच कराना पसंद करते और हम अब भी इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन, अंतत:, शायद ऐसा नहीं होगा।’’ 

बाक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा। ‘ड्राप-इन’ पिचें स्टेडियम से बाहर तैयार की जाती हैं और मैच के लिये उन्हें स्टेडियम में बिछा दिया जाता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल