1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v NZ : साउदी ने बताई T20 सीरीज के पहले दो मैचों में हार की बड़ी वजह

IND v NZ : साउदी ने बताई T20 सीरीज के पहले दो मैचों में हार की बड़ी वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 02:33 pm IST

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी का मानना हे कि बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी टीम भारतीय हालात के अनुकूल ढल नहीं सकी।

IND v NZ : साउदी ने बताई T20...- India TV Hindi
IND v NZ : साउदी ने बताई T20 सीरीज के पहले दो मैचों में हार की बड़ी वजह Image Source : GETTY

रांची। भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी का मानना हे कि बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी टीम भारतीय हालात के अनुकूल ढल नहीं सकी। ऑस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप फाइनल हारने के 24 घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड टीम भारत पहुंच गई थी। विश्व कप फाइनल के तीन दिन बाद तीन मैचों की श्रृंखला खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम पहले दोनों टी20 मैच हार गई।

IND vs NZ: कोहली को पछाड़ मार्टिन गप्टिल बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

दूसरे मैच के बाद साउदी ने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप के बाद यह काफी व्यस्त कार्यक्रम था । हम हालात के अनुकूल ढल ही नहीं सके ।’’ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। साउदी ने कहा ,‘‘ यहां भारी ओस गिरी थी और इसका असर दोनों टीमों पर पड़ा। हमेशा गीली गेंद से तो अभ्यास नहीं कर सकते तो यह कठिन था। भारत को जीत का श्रेय जाता है जिसने शुरूआती विकेट लेकर हम पर दबाव बना दिया। हमारे स्पिनर गेंद पर पकड़ नहीं बना सके।’’

कोलकाता में अगला मैच औपचारिकता का होगा लेकिन साउदी को उम्मीद है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले उनकी टीम जीत के साथ इस श्रृंखला का अंत करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल