1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज जीत के बाद गदगद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, तीसरे T20I मैच से पहले बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर भी दिया बयान

सीरीज जीत के बाद गदगद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, तीसरे T20I मैच से पहले बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर भी दिया बयान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 16, 2026 07:32 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 07:35 am IST

भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मुकाबला खत्म होने के बाद कप्तान अय्यर टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला गया, जिसको टीम इंडिया 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर्स में 159 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही जिसका पीछा टीम इंडिया ने 14.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर कर लिया जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इस सीरीज में अजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गदगद नजर आए जिसमें उन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने का तीसरे टी20 मैच में अच्छा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिछले मुकाबले को देखते हुए इस मैच में हम एक बड़ी जीत चाहते थे और हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। शुरुआती कुछ सीरीज में मिली हार को पचाना काफी मुश्किल था, लेकिन यह सफर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है। आपको बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करनी चाहिए और पीछे जो हुआ उसके बारे में अधिक नहीं सोचना चाहिए। मैंने पहले भी कहा है कि हालात को देखते हुए आप जितना ढलेंगे उतना आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी। अब तीसरे टी20 मैच में जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं उनको आजमाने का भी शानदार मौका है, जिसके लिए टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने की भी हमारे पास छूट है।

वैभव सूर्यवंशी के आखिरी मैच में खेलने की जगी उम्मीद

श्रेयस अय्यर के दूसरे टी20 मैच में बयान के बाद अब पहले दो मुकाबलों से बाहर रहने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद भी जग गई है, जिनको पहले दोनों ही मैच बेंच पर बैठकर बिताना पड़ा। वहीं इसके अलावा तेज गेंदबाज यश ठाकुर और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी पहले दोनों ही मैचों में मौका नहीं मिला ऐसे में इन तीनों ही खिलाड़ियों को यदि एशियन गेम्स 2026 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलता है तो उनके फॉर्म और फिटनेस को भी परखने का शानदार मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद नबी ने T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि, अफगानिस्तान के लिए ऐसा डबल कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

संजू सैमसन का T20I में बड़ा करनामा, हजार रन बनाकर रोहित शर्मा वाले खास क्लब में मारी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल