1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े स्मिथ, वार्नर, बोले- ऐसा लगा जैसे हम कभी टीम को छोड़कर गए ही नहीं

ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े स्मिथ, वार्नर, बोले- ऐसा लगा जैसे हम कभी टीम को छोड़कर गए ही नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 03:29 pm IST

स्मिथ और वार्नर पर लगा प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में भी हिस्सा लेंगे। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े स्मिथ, वार्नर, बोले- ऐसा लगा जैसे हम कभी टीम को छोड़कर गए ही नहीं- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े स्मिथ, वार्नर, बोले- ऐसा लगा जैसे हम कभी टीम को छोड़कर गए ही नहीं Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर यहां पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से फिर जुड़ गए हैं। स्मिथ और वार्नर पर लगा प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में भी हिस्सा लेंगे। 

स्मिथ राजस्थान रॉयल्स जबकि वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने वार्नर के हवाले से बताया, "यह बहुत बढ़िया रहा। ऐसा लगता है कि हम कभी टीम को छोड़कर गए ही नहीं, सभी खिलाड़ियों ने खुली बाहों के साथ हमारा स्वागत किया।" 

वार्नर ने कहा, "हमसे सभी खिलाड़ी गले मिले, यह बहुत अच्छा रहा। भारत में हुई सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम के अंदर यह माहौल देखकर अच्छा लग रहा है और मैं निश्चित रूप से उन्हें यहां पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि वे यह सीरीज भी जीतेंगे।"

इस बीच, स्मिथ ने भी वार्नर की बात को दोहराया। 

स्मिथ ने कहा, "टीम में फिलहाल, सकारात्मक ऊर्जा नजर आ रही है। टीम में साथ वापस आकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने हमारा स्वागत किया और हमें ऐसा महसूस हुआ कि हम इस टीम को कभी छोड़कर गए ही नहीं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल