1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'अज़हर' के लिए हां कहने में बहुत वक्त लगा: अज़हरुद्दीन

'अज़हर' के लिए हां कहने में बहुत वक्त लगा: अज़हरुद्दीन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2016 12:55 pm IST,  Updated : May 11, 2016 12:55 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का कहना है कि उनके जीवन पर फिल्म (अज़हर) बनाने के लिए हरी झंडी देने से पूर्व उन्हें खुद को इस चीज के लिए तैयार

Mohammad Azharuddin- India TV Hindi
Mohammad Azharuddin

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का कहना है कि उनके जीवन पर फिल्म (अज़हर) बनाने के लिए हरी झंडी देने से पूर्व उन्हें खुद को इस चीज के लिए तैयार करने में बहुत समय लगा। यहां मंगलवार को फिल्म के प्रचार के लिए एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अज़हरुद्दीन ने कहा, "मुझे ख़ुद को मनाने में बहुत समय लगा। मैंने जब पटकथा पढ़ी, तो मैंने काफी बदलाव किए और फिल्म निर्माता इन बदलावों के लिए तैयार भी हो गए।"

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने उन रिपोर्टों को ख़ारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि उनकी पूर्व पत्नी संगीता बिजलानी इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी सशंकित थीं।

उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। मैंने भी रिपोर्ट पढ़ी हैं, लेकिन नहीं जानता कि ये कितनी सच्ची हैं।"

इमरान हाशमी अभिनीत 'अज़हर' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अज़हरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। उन पर 2000 में मैच-फिक्सिंग में संलिप्त होने का आरोप था, जिसके कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

टॉनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में जहां इमरान को अज़हरुद्दीन की भूमिका में देखा जा रहा है, वहीं प्राची देसाई को उनकी पहली पत्नी और नरगिस फाकरी को संगीता के किरदार में देखा जा रहा है। इसके अलावा इसमें लारा दत्ता वकील की भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल