1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाने ड्रेसिंग रुम में क्यों विराट कोहली की हो गई थी सिट्टी-पिट्टी गुम

जाने ड्रेसिंग रुम में क्यों विराट कोहली की हो गई थी सिट्टी-पिट्टी गुम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2018 02:15 pm IST,  Updated : May 07, 2018 02:15 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं और रिकॉर्ड्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है. आज दुनियां का हर गेंदबाज़ उनके सामने घबराता है लेकिन एक समय वो भी था जब कोहली डर से थर्रथर्र कांप रहे थे.

kohli- India TV Hindi
kohli

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं और रिकॉर्ड्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है. आज दुनियां का हर गेंदबाज़ उनके सामने घबराता है लेकिन एक समय वो भी था जब कोहली डर से थर्रथर्र कांप रहे थे.

कोहली ने टीम इंडिया में पहली बार चुने जाने को लेकर बड़ा ख़ुलासा किया है. उन्होंने बताया, "मुझे अच्छी तरह याद है टीम सिलेक्सन के दिन मैं अपनी मां के साथ टीवी के सामने बैठा था. तभी टीवी पर मेरा नाम आया लेकिन मुझे लगा कि वो अफ़वाह उड़ा रहे हैं. पांच मिनट बाद ही मेरे पास बोर्ड से फ़ेन आया. मेरे तो रोंगटे ही खड़े हो गए, मैं कांपने लगा था.''

क्रिकइंफ़ो के अनुसार कोहली ने ड्रेसिंग रुम में अपने पहले दिन का ज़िक्र करते हुए कहा, "मुझे अच्छी तरह याद है जब मैं टीम मीटिंग के लिए ड्रेसिंग रुम में दाख़िल हुआ. टीम रुम में मुझे स्पीच देने को कहा गया. रुम में इतने सारे महान खिलाड़ी मौजूद थे कि मेरी तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. वे सब मेरी तरफ़ देख रहे थे.'' कोहली ने हंसते हुए कहा कि अब हम युवाओं को डराकर नर्वस करते हैं.  

अपनी फ़िटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं. उनका कहना है कि जब वह क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तब भी वह एक्सरसाइज़ करते हैं. कोहली ने कहा कि वह शारीरिक गतिविधियों के बग़ैर रह ही नहीं सकते. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल