1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: कप्तान इयोन मोर्गन ने फील्डर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा

World Cup 2019: कप्तान इयोन मोर्गन ने फील्डर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 03:10 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के लिये टीम की खराब फील्डिंग को कसूरवार ठहराया।

World Cup 2019: कप्तान इयोन...- India TV Hindi
World Cup 2019: कप्तान इयोन मोर्गन ने फील्डिर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा Image Source : GETTY IMAGES

नाटिंघम। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के लिये टीम की खराब फील्डिंग को कसूरवार ठहराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में चुस्त क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड टीम इस मैच में काफी ढीली नजर आई।

पहले ही ओवर से मिसफील्डिंग और ओवरथ्रो का सिलसिला शुरू हो गया जबकि जैसन राय ने मोहम्मद हफीज का कैच 14 तब छोड़ा, जब वह 14 रन पर खेल रहे थे। हफीज ने 62 गेंद में 84 रन बना डाले।

मोर्गन ने कहा, ‘‘गेंद और बल्ले से हमारा प्रदर्शन खराब नहीं रहा लेकिन फील्डिंग की वजह से हम हार गए। हमने 50-60 रन फालतू दे डाले।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह लंबा टूर्नामेंट है और बल्ले तथा गेंद से प्रदर्शन में उतार चढाव आते रहेंगे। लेकिन फील्डिंग का स्तर हर मैच में ऊंचा रहना चाहिये।’’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पाकिस्तान को उनकी टीम ने हल्के में लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम कतई आत्ममुग्ध नहीं थे। पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है। यह अच्छा मैच था लेकिन दुख इस बात का है कि हम जीत नहीं सके।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल