1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सानिया मिर्जा के पांच दिन के बेटे इजहान का दिखा क्रिकेट प्रेम, शोएब मलिक को बल्लेबाजी करते देख फोटो वायरल

सानिया मिर्जा के पांच दिन के बेटे इजहान का दिखा क्रिकेट प्रेम, शोएब मलिक को बल्लेबाजी करते देख फोटो वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 04:17 pm IST

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे इजहान की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पिता शोएब मलिक को मैच खेलते देख रहे हैं।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : TWITTER

भारतीय टेनिस स्टान सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो में सानिया ने अपने बेटे का जिक्र किया है जो कि अपने पिता शोएब मलिक की बल्लेबाजी देख रहा है। सानिया के बेटे का नाम इजान है। सानिया ने जो फोटो डाली है उसमें उनका बेटा इजान अपने पिता की बल्लेबाजी देख रहा है। आपको बता दें कि इजान अभी सिर्फ पांच दिन का ही है और हाल ही में सानिया को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। 

सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो डाली है और उनकी इस फोटो को जमकर शेयर किया जा रहा है। सानिया मिर्जा को 2 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिली है और जब वो अस्पताल से बाहर निकल रही थीं तब भी उन्होंने इजान की झलक दिखलाई थी।

आपको बता दें कि फिलहाल इजान के पिता शोएब मलिक यूएई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। वहीं, सानिया ने इस साल टेनिस से दूरी बना रखी है और उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो टोक्यो ओलंपिक के जरिए वापसी की सोच रही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल