1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन

एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 03:53 pm IST

जेम्स एंडरसन को 2 जुलाई को काउंटी टीम लंकाशायर के लिए खेलते हुए दौरान पिंडली की चोट लगी थी। जिसके 5 दिन बाद एमआरआई में पता चला कि चोट ज्यादा है जिसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट भी नहीं खेला था।

एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन- India TV Hindi
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 24 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज पिंडली की चोट से जूझ रहा है। हालांकि 1 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली ऐशेज सीरीज से पहले एंडरसन को लगातार डॉक्टर अपनी निगरानी में रखेंगे। 1 अगस्त से एजबेस्टन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए एंडरसन का फिट होना तय माना जा रहा है। लेकिन अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन को 2 जुलाई को काउंटी टीम लंकाशायर के लिए खेलते हुए पिंडली की चोट लगी थी। जिसके 5 दिन बाद एमआरआई में पता चला कि चोट ज्यादा है जिसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट भी नहीं खेला था। 

हालांकि इंग्लैंड की टेस्ट टीम में हमेशा ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा माने जाने वाले एंडरसन को आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच में खेलने को नहीं मिलेगा। अब उनका फोकस ऐशेज से पहले टेस्ट में वासी पर होगा। वैसे आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की बात करें तो एंडरसन की अनुपस्थिति का मतलब होगा कि ओली स्टोन या लुईस ग्रेगोरी को उनकी डेब्यू कैप मिल सकती है। ऑन पेपर देखा जाए तो, वारविकशायर के गेंदबाज स्टोन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना ज्यादा है, जो मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में टीम में सबसे तेज गेंदबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल