1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल हुए जानेमन मलान

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल हुए जानेमन मलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 10:59 pm IST

मालन उस 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा होगे जो रविवार को यहां से भारत के लिए रवाना होगी। 

Janneman Malan joins South Africa's team for India tour- India TV Hindi
Janneman Malan joins South Africa's team for India tour Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज जानेमन मालन को शनिवार को भारत दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया। मालन उस 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा होगे जो रविवार को यहां से भारत के लिए रवाना होगी। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, ‘सलामी बल्लेबाज जे मालन को एकदिवसीय दौरे की टीम में शामिल किया गया है। वह अब धर्मशाला, लखनऊ और कोलकाता में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम के साथ दौरा करेंगे।’’ 

श्रृंखला का आगाज 12 मार्च को धर्मशाला में होगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच 15 और 18 मार्च को खेला जाएगा। तेइस साल के मालन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे थे लेकिन बुधवार को दूसरे मैच में उन्होंने 129 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल