1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND: जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, चौथी पारी में यह भारतीय गेंदबाज निभाएगा अहम भूमिका

AUS vs IND: जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, चौथी पारी में यह भारतीय गेंदबाज निभाएगा अहम भूमिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 05:58 pm IST

नाथन लियोन पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान खुरदुरी सतह का पूरा फायदा उठा रहे हैं और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इससे संकेत मिलता है कि रविचंद्रन अश्विनी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अहम भूमिका निभायेंगे।

jasprit bumrah- India TV Hindi
jasprit bumrah Image Source : GETTY IMAGES

एडिलेड। नाथन लियोन पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान खुरदुरी सतह का पूरा फायदा उठा रहे हैं और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इससे संकेत मिलता है कि रविचंद्रन अश्विनी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अहम भूमिका निभायेंगे। भारत अभी 166 रन से बढ़त बनाये हैं और उसके सात विकेट बाकी हैं। अभी दो दिन का खेल बाकी है। 

बुमराह ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘अश्विन निश्चित रूप से अब ज्यादा अहम भूमिका निभायेगा क्योंकि सतह काफी खुरदुरी हो गयी है, हमने देखा कि नाथन लियोन इससे फायदा उठा रहे हैं। वह अनुभवी गेंदबाज है और जानता है कि उसे क्या करना है। इसलिये वह निश्चित रूप से अहम भूमिका निभायेगा। ’’ 

भारत ने गेंदबाजों के एकजुट प्रयास से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम वह लेंथ जानने की कोशिश कर रहे हैं जो यहां उपयोगी रहे। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में काफी ‘लेटरल मूवमेंट’ था। यहां विकेट थोड़े से सपाट हैं इसलिये आपको उछाल मिलता है लेकिन आपको निरंतर होना चाहिए। ’’ 

बुमराह ने कहा, ‘‘हमने यही चीज बीते वर्षों में भी पायी है। हम इसी पर ध्यान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर हम रन नहीं लुटायें और दोनों छोर से दबाव बना दें तो हमें विकेट मिल सकते हैं। ’’ उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम चौथे दिन अच्छी बढ़त बना लेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह थोड़ा सा हमारे पक्ष में है क्योंकि दिन का अंतिम विकेट (विराट कोहली) उनके लिये अच्छा रहा। लेकिन हमने अच्छी बढ़त बनायी हुई है। कल का पहला सत्र हमारे लिये अहम होगा। अगर हम इसका फायदा उठा लेते हैं तो हम इस मैच में अच्छी पकड़ बना लेंगे। ’’ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिये यह वर्ष शानदार रहा है और बुमराह के लंबे प्रारूप में आना टीम की सफलता में एक अहम कारण रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल