1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिवाली के बाद परखी जाएगी बुमराह की फिटनेस

दिवाली के बाद परखी जाएगी बुमराह की फिटनेस

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 03:27 pm IST

 दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले पीठ की समस्या के कारण टीम से बाहर गए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वापसी की शुरुआत कर दी है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : @JASPRITBUMRAH93/TWITTER

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले पीठ की समस्या के कारण टीम से बाहर गए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वापसी की शुरुआत कर दी है। वह हल्की रनिंग और वॉर्मअप एक्सरसाइज कर रहे हैं। दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नीतिन पटेल के देखरेख में बुमराह की चोट को परखा जाएगा।

इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि ग्रेट ब्रिटेन में डॉक्टर बुमराह में हो रहे सुधार से काफी खुश थे और अब पीठ को सर्जरी की जरूरत नहीं है।

सूत्र ने बताया, "बुमराह अब ऑटो-हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से टीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद नीतिन की देखरेख में उनकी जांच की जाएगी। चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं जैसा की पहले स्टैस फ्रेक्चर में हुआ था जो स्वाभाविक रूप से ठीक हो गया था।"

सूत्र से जब पूछा गया कि जब पीठ की समस्या अपने आप ठीक हो रही है तो उन्हें ग्रेट ब्रिटेन क्यों भेजा गया? इस पर उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था।

उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन को लगा था कि उनके साथ जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरा भी है और अगले साल टी-20 विश्व कप भी है। ऐसे में उनका सौ फीसदी फिट होना जरूरी है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल