1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जयंत और ईशांत को अगले टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है: अजहरुद्दीन

जयंत और ईशांत को अगले टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है: अजहरुद्दीन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 04:27 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 04:27 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंड इलेवन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

Azharuddin | Getty Images- India TV Hindi
Azharuddin | Getty Images

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंड इलेवन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। अजहरुद्दीन ने कहा, ‘बैटिंग के ध्वस्त होने के बाद टीम बैकफुट पर आ जाती है। मैं यह नहीं कह रहा कि हमने सीरीज गंवा दी है लेकिन यह देखने की जरूरत है कि आप किस तरह के विकेट पर खेलना चाहते हैं।’ 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजहरुद्दीन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि चिन्नास्वामी में इस तरह का टर्न नहीं दिखेगा। इसलिए मुझे लगता है कि जयंत यादव और इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।’ भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और बेंगलुरू में दूसरा टेस्ट 4 मार्च से खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

‘जयंत की जगह नायर, ईशांत की जगह भुवी’

अजहर ने कहा, ‘उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए मैं उम्मीद करता हूं कि वे एक एक्सट्रा बैट्समैन खिलाएंगे जो करुण नायर हो सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह जयंत की जगह ले सकते हैं। साथ ही हम जिन विकेटों पर खेल रहे हैं वहां ईशांत की बैक लेंथ की गेंदबाजी काम नहीं करने वाली। यह बेहतर होगा कि विराट भुवनेश्वर जैसे स्विंग गेंदबाज को टीम में लाएं।’

‘रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी से खुश नहीं हूं’
भारत की ओर से 99 टेस्ट खेलने वाले अजहर ने पूरी तरह के स्पिन की अनुकूल पिच पर भारतीय स्पिनरों के प्रदर्शन की आलोचना की। उन्हौंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब माइकल क्लार्क ने मुंबई में 9 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे तब भी ऐसा ही विकेट तैयार किया गया था। यह बल्लेबाजी के लिए खराब पिच थी। लेकिन स्पिनरों ने इस विकेट पर जिस तरह की गेंदबाजी की उससे मैं खुश नहीं हूं, विशेषकर रविंद्र जडेजा से।’

‘ओ कीफ ने दिखाया ऐसी पिचों पर कैसे बॉलिंग की जाती है’
अजहरुद्दीन का मानना है कि स्टीव ओ कीफ ने दिखाया कि स्पिन की अनुकूल पिच पर कैसे गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘ओ कीफ ने उस लाइन पर गेंदबाजी की जो जडेजा को करनी चाहिए थी। अगर आप जडेजा की लाइन देखो तो वह ऑफ स्टंप पर या ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर थी क्योंकि वह रफ का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। यहीं उन्होंने गलती की। इस पिच पर इस तरह कभी विकेट नहीं मिलेंगे और ऐसा ही हुआ। जहां तक अश्विन का सवाल है, इस पिच पर 100 से अधिक रन खराब प्रदर्शन है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल