1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: सेमीफाइनल में 10 विकेट लेकर जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी: सेमीफाइनल में 10 विकेट लेकर जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 06:22 pm IST

जयदवे उनादकट पिछले 21 साल के इतिहास में रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

रणजी ट्रॉफी:...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी: सेमीफाइनल में 10 विकेट लेकर जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड Image Source : TWITTER

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदवे उनादकट का रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है जिसकी बदौलत सौराष्ट्र ने राजकोट में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात को 92 रन से हरा दिया। सौराष्ट्र के कप्तान और मुख्य तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 56 रन देकर 7 विकेट चटकाये जिससे गुजरात की टीम पांचवें दिन 234 रन पर सिमट गयी। इस तरह सौराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई।

दूसरी तरफ सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, जयदवे उनादकट पिछले 21 साल के इतिहास में रणजी ट्रॉफी के  एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

उनादकट इस सीजन में सेमीफाइनल तक 65 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले ये कारनामा 1998-99 में डोडा गणेश ने किया था। यही नहीं, उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के किसी एक सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे ज्यादा विकेट के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी के 64 रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

गुजरात के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जयदेव उनादकट ने कुल मिलाकर 10 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में कुल 7 विकेट चटकाए। उनादकट इस सीजन 7 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। लक्ष्मीपती बालाजी और अनिकेत चौधरी के बाद वह ऐसा करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज हैं। 

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी 2019-20 के सीजन का फाइनल मुकाबला बंगाल और सौराष्ट्र के बीच 9 मार्च से खेला जाएगा। सौराष्ट्र की नजर इस मुकाबले में जहां लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। वहीं, बंगाल खिताब जीतकर 30 साल का सूखा खत्म करने की होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल