1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेमिमा रोड्रिगेज के साथ महिला सिक्यॉरिटी गार्ड ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

जेमिमा रोड्रिगेज के साथ महिला सिक्यॉरिटी गार्ड ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 11:32 pm IST

जेमिमा की डांस का यह वीडियो आईसीसी ने भी अपने ऑफिसियल ट्ववीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात महिला सिक्यॉरिटी गार्ड ने भी जेमिमा के साथ डांस किया।

women's t20 world cup, Jemimah Rodrigues, Jemimah Rodrigues dance, Kartik Aryan- India TV Hindi
Jemimah Rodrigues Image Source : TWITTER/ICC

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम की युवा खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आईं थी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जेमिमा की डांस का यह वीडियो आईसीसी ने भी अपने ऑफिसियल ट्ववीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात महिला सिक्यॉरिटी गार्ड भी जेमिमा के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उस समय वह महिला गार्ड ऑफ ड्यूटी थी। जेमिमा नाचते-नाचते इस महिला गार्ड को अपने स्टेप्स और मूव के बारे में भी बताती जा रही थीं। 

जेमिमा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अंकाउट पर टीम की साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। हालांकि टी-20 विश्व कप में जेमिमा न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम को एक और लीग मैच खेलना है। यह मुकाबला श्रीलंका के साथ 29 मार्च को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल