1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड के टी-20 विश्व कप जीतने की उम्मीद

जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड के टी-20 विश्व कप जीतने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Oct 15, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 11:46 pm IST

इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को जीतकर दो विश्व कप जीतने का इतिहास रच सकती है। 

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को जीतकर दो विश्व कप जीतने का इतिहास रच सकती है। इंग्लैंड ने इसी साल अपने घर में न्यूजीलैंड को नाटकीय अंदाज में फाइनल में मात दे पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।

आर्चर ने अंग्रेजी अखबार 'द टैलीग्राफ' से कहा, "उम्मीद है कि हम अगले साल टी-20 विश्व कप जीत सकें। हम टेस्ट चैम्पियनशिप में रैकिंग में आगे जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम इतिहास रच सकते हैं। हमने इसकी शुरुआत कर दी है।"

तेज गेंदबाज ने कहा, "उम्मीद है कि हम एक के बाद एक विश्व कप जीत सकेंगे। कौन कह सकता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते। हमारी टीम में हर कोई लगभग एक ही उम्र का है। हम काफी वर्षो तक एक साथ रहेंगे।"

आर्चर ने विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था और 20 विकेट लिए थे। इसके बाद एशेज सीरीज में भी आर्चर ने बेहतरीन खेल दिखाया था और चार मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

आर्चर ने अपने प्रदर्शन पर कहा, "मैं जानता हूं कि मुझे क्रिकेट को लेकर और मानसिकता को लेकर क्या करना है। मैं उस दौर में हूं जहां मुझे पता है कि अपने आप की देखभाल कैसे करनी हैं। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या चीज काम करेगी और क्या नहीं।"

इंग्लैंड नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां वो पांच टी-20 मैचों और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल