1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर ने 6 साल पहले ही कर दी थी बाइडन के जीत की भविष्यवाणी, ट्वीट हुआ वायरल

जोफ्रा आर्चर ने 6 साल पहले ही कर दी थी बाइडन के जीत की भविष्यवाणी, ट्वीट हुआ वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 06:43 pm IST

बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद आर्चर का छह साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उस ट्वीट को बाइडन की जीत के साथ जोड़कर देख रहे है।

Joe Biden and Jofra Archer- India TV Hindi
Joe Biden and Jofra Archer Image Source : AP/IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर ने छह साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। अमेरिका में जो बाइडन ने डॉनाल्ड ट्रंप को हराया है और अब वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए हैं।

बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद आर्चर का छह साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उस ट्वीट को बाइडन की जीत के साथ जोड़कर देख रहे है।

आर्चर ने चार अक्टूबर 2014 को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने केवल एक शब्द लिखा था- "जो।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : कोहली को कप्तानी से हटाए जाने वाले गंभीर के बयान से सहमत नहीं सहवाग, दिया ये बड़ा बयान

अब इसे लोग बाइडन की जीत से जोड़ रहे हैं और आर्चर की भविष्यवाणी के तौर पर देख रहे हैं।

आर्चर की टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। लेकिन टूर्नामेंट में आर्चर का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल