Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के बाद मैदान पर वापसी करते ही जोफ्रा आर्चर ने मचाया धमाल

चोट के बाद मैदान पर वापसी करते ही जोफ्रा आर्चर ने मचाया धमाल

Edited by: India TV Sports Desk Published : May 14, 2021 01:02 pm IST, Updated : May 14, 2021 01:02 pm IST

आर्चर ने इससे पहले अपना अंतिम मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 20 मार्च को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था।

Jofra Archer, Sports, England, sports - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@JOFRAARCHER Jofra Archer

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफल वापसी करते हुए दो विकेट लिये। यह पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय में उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। आर्चर ने ससेक्स की तरफ से केंट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में गुरुवार को वापसी की तथा 13 ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिये। 

उन्होंने जॉक क्राउली और केंट के कप्तान बेल ड्रूमंड को आउट किया और विरोधी टीम को 145 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी। आर्चर ने कहा, ''मेरी फिटनेस अच्छी है। 

यह भी पढ़ें- एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए अहम साबित होंगे जोफ्रा आर्चर : स्टीव वॉ

मुझे लगता है कि मैंने अच्छी गेंदबाजी की। मैं पिछले सप्ताह ससेक्स की दूसरी श्रेणी की टीम के लिये खेला था और आत्मविश्वास हासिल करना अच्छा रहा तथा मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। ''

आर्चर ने इससे पहले अपना अंतिम मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 20 मार्च को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था। उनके दायें हाथ में कांच का टुकड़ा फंसा हुआ था जिसके लिये उन्हें आपरेशन करवाना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- स्टुअर्ट ब्रॉड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली पर उठाये सवाल

यह तेज गेंदबाज जनवरी में अपने घर में चोटिल हो गया था। इस चोट के कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से बाहर हो गये थे। यह टूर्नामेंट बाद में स्थगित कर दिया गया था। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement