1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

जोफ्रा आर्चर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2021 09:40 am IST,  Updated : May 17, 2021 02:13 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जोफ्रा आर्चर चोट के...- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड रविवार को ये जानकारी दी।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आर्चर के बाहर होने की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि वह गेंदबाजी करते समय अपनी दाहिनी कोहनी में दर्द महसूस कर रहे थे।

इंग्लैंड और ससेक्स की मेडिकल टीमें अब उनकी देखरेख करेंगी और आर्चर अपनी कोहनी की चोट के लिए इस सप्ताह के अंत में एक चिकित्सा सलाहकार से मुलाकात करेंगे।

गौरचलब है कि इंग्लैंड को दो जून से दो टेस्ट मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेलनी है। इस सीरीज के लिए मंगलवार को इंग्लैंड टीम के ऐलान होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी आगाज चार अगस्त से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल