1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेस्टिंग्स ने अपने ही साथी स्टीव ओकीफ को टीम में खिलाने पर उठाए सवाल

हेस्टिंग्स ने अपने ही साथी स्टीव ओकीफ को टीम में खिलाने पर उठाए सवाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2017 08:58 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 08:58 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेस्टिंग्स ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर ओकीफ को टीम में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए।

steve- India TV Hindi
steve

चटगांव: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर स्टीव ओकीफ को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यू साउथ वेल्स ने उन्हें बुरे व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

ऑस्ट्रेलिया की चयनसमिति ने चोटिल खिलाड़ी जोश हेजलवुड के स्थान पर जॉन हॉलैंड की जगह ओकीफ को बांग्लादेश भेजा। हॉलैंड दौरे से पहले डरविन में लगाए गए शिविर में शामिल थे। हेस्टिंग्स ने कहा, "मुझे जॉन हॉलैंड के लिए बुरा लग रहा है।" हेस्टिंग्स ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हॉलैंड ने बीते कुछ सालों में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे अधिक कुछ करने की जरूरत है। सच में नहीं पता कि चयनकर्ता, अगर कुछ कहते होंगे तो उनसे क्या कहते होंगे? हॉलैंड का टीम में न  अविश्वसनीय है।

हेस्टिंग्स ने कहा, "स्टीव ओकीफ मेरी शादी में 'बेस्ट मैन' थे, इसलिए वह मुझे प्रिय हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वह टीम में जगह पाने के हकदार नहीं हैं। उन्हें एनएसडब्ल्यू ने निलंबित कर दिया था और वह अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेल रहे हैं। यह रोचक बात है।"

ओकीफ को पिछले साल एनएसडब्ल्यू टूर्नामेंट और इस साल सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज में एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ बुरे व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया था। हेस्टिंग्स ने कहा, "वह ज्यादा कुछ करते हुए टीम में नहीं गए हैं। बिना किसी तैयारी के किसी को टीम में शामिल किए जाना बड़ी बात है।" ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश में पहला टेस्ट मैच हार गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल