1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर को कैमरून ग्रीन के पहले टेस्ट में डेब्यू करने की उम्मीद

AUS v IND : ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर को कैमरून ग्रीन के पहले टेस्ट में डेब्यू करने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 08:14 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन गुरुवार से एडिलेड में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे मैच में टेस्ट पदार्पण करेंगे। 

AUS v IND : ऑस्ट्रेलियाई कोच...- India TV Hindi
AUS v IND : ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर को कैमरून ग्रीन के पहले टेस्ट में डेब्यू करने की उम्मीद Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन गुरुवार से एडिलेड में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे मैच में टेस्ट पदार्पण करेंगे। ग्रीन को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए से खेलते हुए दूसरे अभ्यास मैच में सिर में चोट लग गई थी। वह माइल्ड कन्कशन के कारण बाहर हो गए थे।

चयनकर्ताओं ने ग्रीन के कवर के तौर पर मोइजेज हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। ग्रीन सोमवार को एडिलेड पहुंचे और टीम के साथ जुड़े। लैंगर ने ग्रीन से मुलाकात की और कहा कि वह उनकी उपलबध्ता को लेकर आशावान हैं।

संजय मांजरेकर ने बताया, जब रन बनाने के लिए जूझ रहे थे कोहली तो कैसे इस खिलाड़ी ने दिया था उनका साथ

लैंगर ने चैनल सेवन से कहा, "फिंगर क्रॉस्ड (उम्मीद है)। आस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी कुछ घंटे पहले यहां पहुंचे हैं। वह चेहरे पर बड़ी मुस्कान लेकर आए। उनके टेस्ट पदार्पण की काफी संभावना है। वह शानदार स्थिति में हैं। वह कल और बुधवार को ट्रेनिंग करेंगे।"

दानिश कनेरिया की क्रिकेट मैदान पर धमाकेदार वापसी, इस टूर्नामेंट में दिखाया अपना कमाल

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने माना था कि ग्रीन का टीम में होना अच्छा होगा, क्योंकि वो बेन स्टोक्स की तरह के खिलाड़ी हैं। हेजलवुड ने रविवार को कहा था, "मुझे लगता है कि हर किसी को बेन स्टोक्स की तरह का खिलाड़ी पसंद है क्योंकि इससे टीम को काफी संतुलन मिलता है। इसलिए हम इतने वर्षों से इस तरह के हरफनमौला खिलाड़ी ढूंढ़ रहे हैं। ग्रीन काफी बड़ी उम्मीद हैं और उनके आगे अच्छा भविष्य है। अगर यह सही समय है तो उन्हें लेकर आएं, लेकिन नहीं तो हमें बिना उनके जाना होगा। हमने बीते कुछ वर्षों में समय समय पर यह किया है।"

सैनी, सिराज या उमेश ? कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का तीसरा तेज गेंदबाज, कैफ ने सुझाया यह नाम

हेजलवुड ने कहा कि दिन-रात टेस्ट मैच में टीम बिना ग्रीन के जा सकती है लेकिन टेस्ट सीरीज के अंत में उनकी जरूरत पड़ेगी। हेजलवुड ने कहा, "मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच में हम उनके बिना खेल सकते हैं लेकिन मेलबर्न और सिडनी में या ब्रिस्बेन में सीरीज के अंत में ज्यादा गर्मी रहेगी। उस समय एक हरफनमौला खिलाड़ी की टीम को जरूरत होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल