1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीच मैदान गुंडागर्दी... सरेआम हाथापाई, आखिर प्रतिभाशाली रबाडा कैसे बने बिगड़ैल खिलाड़ी?

बीच मैदान गुंडागर्दी... सरेआम हाथापाई, आखिर प्रतिभाशाली रबाडा कैसे बने बिगड़ैल खिलाड़ी?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 10, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 07:20 pm IST

बीच मैदान गुंडागर्दी.... सरेआम हाथापाई.. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ की है। इस सीरीज़ में गेंद और बल्ले से ज्यादा चर्चा स्लेजिंग की हो रही है।हर दिन कोई नया बवाल होता है और दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है।

कगीसो रबाडा- India TV Hindi
कगीसो रबाडा
बीच मैदान गुंडागर्दी.... सरेआम हाथापाई.. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ की है। इस सीरीज़ में गेंद और बल्ले से ज्यादा चर्चा स्लेजिंग की हो रही है।हर दिन कोई नया बवाल होता है और दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है। ताजा मामला कैसिगो रबाडा और स्टीव स्मिथ के बीच हुए झगड़े का। रबाडा स्मिथ को आउट करते है और ऐसे चिल्लाते है कि बस पूछिए मत। प्रतिभाशाली रबाडा लगातार खुद को बिगडैल खिलाड़ी के तौर पर पेश कर रहे हैं।
 
रबाडा के नाम पहले से ही 5 डिमेरिट प्वाइंट है। 3 और डिमेरिट प्वाइंट जुड़ते ही उन पर 2 टेस्ट का बैन लग जाएगा। ऐसा मुमकिन है और हो सकता है कि रबाडा आपको अगले मैच में खेलते ना दिखे। वैसे इस सीरीज़ में ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले डेविड वॉर्नर और क्वॉन्टन डिकॉक के बीच झगड़े की तस्वीरें पहले वायरल हो चुकी हैं.।तब आईसीसी ने डेविड वॉर्नर पर मैच फीस का 75 फीसदी जबकि क्वॉन्टन डिकॉक ने 25 फीसदी का जुर्माना लगा था।
 
तो वहीं पहले टेस्ट में जिस तरह जैंटलमैन एबी डिविलियर्स को जिस तरह नाथन लियोन ने रनआउट करने के बाद गेंद से वार किया था, वो तस्वीर भी इस खेल के इतिहास में काले धब्बे के तौर पर याद रखी जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल