Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस विरोधी कप्तान को चाहिए हार्दिक पंड्या अपनी टीम में

इस विरोधी कप्तान को चाहिए हार्दिक पंड्या अपनी टीम में

Written by: India TV Sports Desk Published : Oct 16, 2017 02:31 pm IST, Updated : Oct 16, 2017 02:32 pm IST

भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि वो टीम को स्थिरता देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

hardik pandya- India TV Hindi
hardik pandya

मुंबई: भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि वो टीम को स्थिरता देने में अहम भूमिका निभाते हैं। विलियम्सन ने कहा, पिछले एक साल से पंड्या शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने उन्हें आईपीएल में देखा है। हमारे खिलाफ सिरीज़ में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। अब वो बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं और ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी बन गये हैं जिन्हें कोई भी टीम अपने साथ रखना चाहेगी।’

केन विलियमसन ने कहा, तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर वो भारतीय टीम के काफी अहम सदस्य है। स्पिनरों की मददगार परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में बड़े शॉट खेलने वाला खिलाड़ी टीम के लिये उपयोगी होता है। पंड्या ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज़ में भारत को 4-1 से जिताने में अहम योगदान दिया। पंड्या ने वनडे सिरीज़ में 222 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए।

न्यूजीलैंड टीम इंडिया के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। पहला वनडे मुंबई में 22 अक्टूबर को, दूसरा मैच पुणे में 25 अक्टूबर और तीसरा मैच 29 अक्टूबर को कानपुर में होगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement