1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हुआ विंडीज का ये हरफनमौला खिलाड़ी

चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हुआ विंडीज का ये हरफनमौला खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2019 02:57 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 02:57 pm IST

वेस्टइंडीज टीम के अंतरिम कोच फ्लायड रीफर ने एक बयान में कहा,‘‘कीमो इस मैच से बाहर हो गए हैं। मिगुल हालांकि काफी उम्दा गेंदबाज है और उनके पास अनुभव भी है।"  

किमो पॉल- India TV Hindi
किमो पॉल Image Source : GETTY IMAGES

नार्थ साउंड। हरफनमौला कीमो पॉल को टखने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा जिसके बाद तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस को वेस्टइंडीज टीम में जगह दी गई है।

पॉल के बायें टखने में चोट लगी थी। वह रिहैबिलिटेशन के लिये एंटीगा में रहेंगे।

वेस्टइंडीज टीम के अंतरिम कोच फ्लायड रीफर ने एक बयान में कहा,‘‘कीमो इस मैच से बाहर हो गए हैं। मिगुल हालांकि काफी उम्दा गेंदबाज है और उनके पास अनुभव भी है।"

कमिंस ने भारत के खिलाफ तीन साल पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने दूसरे मैच की दूसरी पारी में 48 रन देकर छह विकेट लिये थे। पहला टेस्ट गुरूवार से शुरू हो रहा है जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का भी आगाज है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल