1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया

टीम इंडिया के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Nov 07, 2018 03:13 pm IST

उन्होंने कहा,‘‘आईपीएल में खेलने से काफी अनुभव मिलता है। आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करने होते।’’

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम Image Source : AP IMAGE

लखनऊ: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में नयी गेंद संभालने वाले युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारियां पसंद है और दबाव में उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं होता। खलील ने शाइ होप और शिमरोन हेटमेयर के रूप में दो शुरूआती विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा,‘‘मुझ पर ज्यादा जिम्मेदारी थी क्योंकि मैं नयी गेंद से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे जिम्मेदारियां पसंद है। जब मैं छोटा था तब हमेशा भारत के लिये खेलने का सपना देखता था। अब मेरा सपना पूरा हो गया है। अगर मैं दबाव लूंगा तो अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकूंगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरा लक्ष्य भारत के लिये अच्छा खेलना है जिसके लिये मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाना होगा। मुझे अपनी क्षमता पर यकीन है। अगर आप खेल का मजा लेते हैं तो अच्छे प्रदर्शन की भूख बढती जाती है।’’ 

खलील ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभव को दिया। उन्होंने कहा,‘‘आईपीएल में खेलने से काफी अनुभव मिलता है। आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करने होते।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल