1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर गोल्फ कोर्स की सैर पर गए किवी खिलाड़ी, टीम इंडिया ने उठाए सवाल

कोविड प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर गोल्फ कोर्स की सैर पर गए किवी खिलाड़ी, टीम इंडिया ने उठाए सवाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 16, 2021 07:05 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 07:05 am IST

आईसीसी ने हालांकि कहा कि इससे प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है और अब भारतीय टीम ने भी अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है तथा वह भी बायो बबल के अंदर रहकर कुछ भी कर सकती है जिसमें गोल्फ खेलना भी शामिल है।

Sports, cricket, India vs New Zealand, WTC, covid-19- India TV Hindi
New Zealand cricket team   Image Source : TWITTER/ICC

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों के गोल्फ कोर्स जाने पर बायो बबल प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड टीम के छह सदस्य पास के गोल्फ कोर्स में गए, जबकि भारतीय खिलाड़ी और उनके परिवार होटल के फ्लोर में ही थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, हेनरी निकोलस, मिशेल सेंटनर, डेरिल मिशेल और फीजियो टॉमी सिमसेक मंगलवार की सुबह गोल्फ कोर्स गए थे। भारतीय टीम के मैनेजर ने आईसीसी को इस बारे में जानकारी दी कि टीम इस कृत्य को बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानती है।

यह भी पढ़ें- एशियन कप क्वालीफायर्स में भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ ड्रॉ, अगले राउंड में पहुंची दोनों टीम

टीम के एक सदस्य ने क्रिकबज से कहा, "खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों को उनके फ्लोर से मैदान में जाने के अलावा बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया था। लेकिन आज सुबह हमें जानकारी मिली कि कीवी टीम के छह खिलाड़ी गोल्फ कोर्स गए हैं।"

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर को है भरोसा, अपने डेब्यू टेस्ट में ही धमाल मचाएंगी शेफाली

आईसीसी ने हालांकि कहा कि इससे प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है और अब भारतीय टीम ने भी अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है तथा वह भी बायो बबल के अंदर रहकर कुछ भी कर सकती है जिसमें गोल्फ खेलना भी शामिल है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल