1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल पहले मैच तक KKR के इन दो स्टार खिलाड़ियों के फिट होने की उम्मीद

आईपीएल पहले मैच तक KKR के इन दो स्टार खिलाड़ियों के फिट होने की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 12:21 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि आठ अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के खिलाफ पहले मैच तक केकेआर के दोनों चोटिल खिलाड़ी फिट हो जायेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज कहा कि क्रिस लिन और आंद्रे रसेल आठ अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के खिलाफ पहले मैच तक फिट हो जायेंगे। 

मैसूर ने सौरव गांगुली की किताब ‘अ सेंचुरी इज नाट इनफ’ के कोलकाता विमोचन के मौके पर कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि लिन और रसेल आठ अप्रैल को खेलेंगे। वे शिविर में आयेंगे।’’ 

आस्ट्रेलिया के लिन को कंधे में चोट है जिसकी वजह से वह पाकिस्तान सुपर लीग नहीं खेल सके थे जबकि वेस्टइंडीज के हरफनमौला रसेल को पीएसएल के दौरान मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल