1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए केएल राहुल कनार्टक टीम में

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए केएल राहुल कनार्टक टीम में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 24, 2020 07:33 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 07:33 pm IST

लोकेश राहुल को 29 फरवरी से ईडन गार्डन्स स्टेयिम में बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए कनार्टक की टीम में चुना गया है। 

KL Rahul - India TV Hindi
KL Rahul in Karnataka team for Ranji Trophy semifinal Image Source : GETTY IMAGES

जम्मू। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल को 29 फरवरी से ईडन गार्डन्स स्टेयिम में बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए कनार्टक की टीम में चुना गया है। राहुल भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे से लौटे हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने टी-20 और वनडे सीरीज में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभाई थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल को सेमीफाइनल के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय कर्नाटक टीम में जगह मिली है। कर्नाटक ने जम्मू एवं कश्मीर को क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। राहुल को इस मैच में आराम करने की सलाह दी गई थी। न्यूजीलैंड दौरे से ही लौटे मनीष पांडे क्वार्टर फाइनल में खेले थे।

दूसरे सेमीफाइनल में पिछले साल की उप-विजेता सौराष्ट्र का सामना गुजरात से राजकोट में होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल