1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में के एल राहुल और कर्ण शर्मा शामिल

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में के एल राहुल और कर्ण शर्मा शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 07:00 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा घोषित बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों-लोकेश राहुल और कर्ण शर्मा को शामिल किया गया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

lokesh rahul and karn sharma- India TV Hindi
lokesh rahul and karn sharma

मुंबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा घोषित बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों-लोकेश राहुल और कर्ण शर्मा को शामिल किया गया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए इन राहुल और कर्ण को बोर्ड अध्यक्ष एकादश में शामिल किया गया है। कर्ण इस टीम में चोटिल खिलाड़ी राहुल चहर का स्थान लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम अपना पहला अभ्यास मैच सीसीआई स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेलेगी और इसके बाद दूसरा मैच 19 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में खेलेगी।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश : श्रेयस अय्यर (कप्तान) पृथ्वी शॉ, शिवम चौधरी, करुण नायर, गुरकीरत मान, मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, कर्ण शर्मा, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, आवेश खान और लोकेश राहुल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल