1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : शर्मनाक! राहुल ने फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, पिछली 4 पारियों में तीसरी बार 0 पर हुए आउट

VIDEO : शर्मनाक! राहुल ने फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, पिछली 4 पारियों में तीसरी बार 0 पर हुए आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 07:47 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरा T20I मुकाबले में भी केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी रहा।

VIDEO : शर्मनाक! राहुल ने...- India TV Hindi
VIDEO : शर्मनाक! राहुल ने फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, पिछली 4 पारियों में तीसरी बार 0 पर हुए आउट Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरा T20I मुकाबले में भी केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी रहा। केएल मैच के तीसरे ओवर में मार्क वुड की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पिछली 4 T20I में राहुल तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। यही नहीं, ये लगातार दूसरी बार है जब वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

इसी के साथ राहुल एक T20I सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 2 बार डक पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले आशीष नेहरा और अंबाति रायुडू भी 2-2 बार एक T20I/टूर्नामेंट में आउट हो चुके हैं। 

राहुल का खराब प्रदर्शन अब कप्तान कोहली की चिंता बढ़ाने वाला है क्योंकि इस सीरीज में लगातार तीसरी बार प्लेइंग इलेवन में मौका दिये जाने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान बल्ले से रन नहीं बना सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल