1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 35 दिन में कोहली बनने जा रहे हैं महान से महानतम, जानें कैसे

35 दिन में कोहली बनने जा रहे हैं महान से महानतम, जानें कैसे

 Written By: Manish Kumar
 Published : Feb 22, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 05:15 pm IST

19 मैचों से अजेय.... पिछली 6 सीरीज़ में लगातार जीत...पिछली चार सीरीज़ में चार लगातार डबल सेंचुरी....ये तो बस ट्रेलर है, असली पिक्चर तो अभी बाक़ी है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर जब टीम इंडिया

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

19 मैचों से अजेय.... पिछली 6 सीरीज़ में लगातार जीत...पिछली चार सीरीज़ में चार लगातार डबल सेंचुरी....ये तो बस ट्रेलर है, असली पिक्चर तो अभी बाक़ी है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान में उतरेंगे तो वो महान से महानतम बन जाएंगे और इसमें दिन लगेंगे कुल 35 दिन। 

ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट गुरुवार को पुणे में शुरु हो रहा है। इस दौरान ऐसे दर्जनों रिकॉर्ड हैं दो कोहली का इंतज़ार कर रहे हैं जिस पर सिरीज़ ख़त्म होने के बाद विराट का कब्ज़ा हो सकता है। विराट के पास मौका होगा डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ने का। कोहली एक सीज़न में सबसे ज़्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं। मौजूद सीज़न में अब तक तीन डबल सेंचुरी लगाने के साथ वो डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ के साथ बराबरी पर आ खड़े हुए हैं।

​एक सीज़न में सबसे ज़्यादा डबल सेंचुरी

               बल्लेबाज़   डबल सेंचुरी                सीज़न
            डॉन ब्रेडमैन       3                1930
           राहुल द्रविड       3           2003-2004
          विराट कोहली       3           2016-2017

 

कप्तान की ज़िम्मेदारी विराट को और ख़तरनाक तथा आक्रामक बल्लेबाज़ बना देती हैऔर यहीं वजह है कि उनके बल्ले से नॉनस्टॉप शतक बह रहे हैं। एक और शतक लगाकर विराट कोहली गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मौजूदा सीज़न में विराट ने अब तक कप्तानी करते हुए चार शतक लगाए हैं। गावस्कर ने भी इतने ही शतक लगाए थे।

भारतीय कप्तान के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा शतक 

                        कप्तान      शतक          सीज़न
                 सुनील गावस्कर       4    1978-1979
                विराट कोहली       4    2016-2017

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला हमेशा जम कर दहाड़ लगाता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज़ में विराट के पास मौका होगा कुछ और शतक लगाकर गावस्कर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का। विराट कोहली ने अब तक 6 शतक लगाए हैं और दो और शतक लगाकर वो गावस्कर से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाज़ो के ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ शतक

                 बल्लेबाज़     शतक
            सचिन तेंदुलकर        11
           सुनील गावस्कर       08
             विराट कोहली       06

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का जीत का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। मौजूदा सीज़न में टीम इंडिया 8 मैच जीत चुकी है। एक सीज़न में सबसे ज़ादा 11 जीत ऑस्ट्रेलिया को मिली है। अगर ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया 4-0 से हरा देती है तो फिर एक सीज़न में सबसे ज़्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो सकता है।

एक सीज़न में सबसे ज़्यादा जीत

                        टीम   जीत                 सीज़न
                  ऑस्ट्रेलिया     11           2005-2006
               दक्षिण अफ्रीका      08           2007-2008
                    भारत    08           2016-2017

ये भी पढ़ें: जब बीच भारत दौरे से 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कर दिया चलता

ये भी पढ़ें: जानें ऑस्ट्रेलिया की वो कौन सी हैं तीन दुविधाएं जिससे जूझ रहे हैं स्मिथ

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल