1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शरीर ने साथ दिया तो कोहली खेलने कोई मौका नहीं चूकेंगे: श्रीधर

शरीर ने साथ दिया तो कोहली खेलने कोई मौका नहीं चूकेंगे: श्रीधर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2017 06:40 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 06:40 pm IST

भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने आज यहां कहा कि कप्तान विराट कोहली देश के लिये खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे जब तक वह फिट हैं

kohli- India TV Hindi
kohli

कोलकाता: भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने आज यहां कहा कि कप्तान विराट कोहली देश के लिये खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे जब तक वह फिट हैं और आराम के लिये तभी कहेंगे जब उनके शरीर को ज़रूरत महसूस होगी। 

अगले साल के शुरूआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और कई विशेषज्ञों को लगता है कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान विश्राम दिया जाना चाहिये, लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही विश्राम लेंगे। 

श्रीधर ने कहा, ‘‘टीम का हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर फख्र महसूस करता है। ज्यादातर खिलाड़ी हर मैच को खेलना चाहते है। जैसा कि मैं विराट को जानता हूं उनमें यह भावना और अधिक है। जब तक शरीर का साथ है वह मैच से एक सेकेंड के लिये भी नहीं हट सकते हैं।’’ 

सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या को आराम दिये जाने के बारे में पूछ गये सवाल पर पर श्रीधर ने कहा, ‘‘ यह मापदंड़ खिलाड़ियों पर काम के दवाब को देखकर तय किया जाता है। खिलाड़ी ने क्रीज पर कितना समय बिताया, गेंदबाजी , बल्लेबाजी यह सबकुछ देखने के बाद टीम प्रबंधन फैसला करता है कि किसे आराम दिया जाये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल