1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 की तैयारी के लिए क्वारंटीन में गए केकेआर के खिलाड़ी, शेयर की तस्वीरें

IPL 2021 की तैयारी के लिए क्वारंटीन में गए केकेआर के खिलाड़ी, शेयर की तस्वीरें

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 03:50 pm IST

कोलकाता ने क्वारंटीन शुरू करने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, सहायक कोच अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी और बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की फोटो शेयर की।

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : TWITTER- @KKRIDERS

कोलकाता| कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2021 के लिए ट्रेनिग कैंप की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए खिलाड़ियों और स्टाफ ने सात दिनों का निर्धारित क्वारंटीन पीरियड शुरू कर दिया है। 

दो बार कि विजेता कोलकाता ने क्वारंटीन शुरू करने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, सहायक कोच अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी और बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की फोटो शेयर की।

कोलकाता ने फोटो पोस्ट कर कैप्शन देते हुए लिखा, "क्वारेंटीन टाइम। इस सत्र के लिए खिलाड़ी तैयार हैं। कैंप की शुरुआत होने वाली है।"

ये भी पढ़े -  IND vs ENG : हार्दिक ने माना, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हमने टीम इंडिया पर लगे इस बड़े दाग को धोया

आईपीएल 2021 सत्र की शुरुआत नौ अप्रैल से होनी है और उसका पहला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद से होना है।

ये भी पढ़े - IND vs ENG : मॉर्गन ने दिया अशुभ संकेत, वनडे सीरीज और उसके बाद IPL से बाहर हो सकते हैं जोफ्रा आर्चर 

पिछले सीजन के आधे सत्र तक कार्तिक ने कोलकाता की कप्तानी की थी जिसके बाद इयोन मोर्गन को टूर्नामेंट के बीच में ही टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल