1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर को उम्मीद, पहले T20 में स्पिनर कुलदीप को आजमा सकता है भारत

गावस्कर को उम्मीद, पहले T20 में स्पिनर कुलदीप को आजमा सकता है भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 09:29 pm IST

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि लगता है कि कुलदीप यादव ने लय में वापसी कर ली है।

गावस्कर को उम्मीद,...- India TV Hindi
गावस्कर को उम्मीद, पहले T20 में स्पिनर कुलदीप को आजमा सकता है भारत Image Source : AP

कैनबरा। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि लगता है कि कुलदीप यादव ने लय में वापसी कर ली है और भारत पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युजवेंद्र चहल की जगह उनके साथ बरकरार रह सकता है। तीसरे वनडे में चहल ही जगह खेल रहे कुलदीप ने मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की जिससे भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने में मदद मिली।

बायें हाथ के कलाई के स्पिनर ने अपने 10 ओवर के कोटे में 57 रन लुटाये और कैमरन ग्रीन का विकेट भी हासिल किया। गावस्कर ने बुधवार को ‘इंडिया टुडे’ चैनल से कहा, ‘‘कुलदीप अच्छी लय में दिखे। उसने काफी लंबे समय पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि कम से कम पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय तक उन्हें आजमाया जा सकता है और देख सकते हैं कि यह कैसा रहता है।’’

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

तीन मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी। गावस्कर को यह भी लगता है कि अगर हार्दिक पंड्या छोटे प्रारूप में दो या तीन ओवर भी फेंक पाये तो यह भारत के लिये फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हार्दिक टी20 प्रारूप में दो ओवर फेंकते हैं तो इससे अन्य गेंदबाजों से दबाव कम हो जायेगा और कोहली के पास और विकल्प भी हो जायेगा।’’ बल्कि पंड्या के बल्लेबाजी प्रदर्शन से गावस्कर इतने प्रभावित हुए कि वह चाहते हैं कि अगर शीर्ष तीन बल्लेबाज कम से कम 14 ओवर तक बल्लेबाजी कर लेते हैं ताो इस हरफनमौला को टी20 में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

IND vs AUS : तीसरे वनडे मैच में इस कारण टीम से बाहर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल में करीब 700 रन जुटाने वाले लोकेश राहुल और पिछले कुछ समय में टी20 प्रारूप में सबसे सहज दिखने वाले शिखर धवन को पारी का आगाज करना चाहिए जिसके बाद विराट कोहली आयें।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘अगर वे 14वें या 15वें ओवर तक टिके रहते हैं तो हार्दिक पंड्या को चौथे नंबर पर आना चाहिए या फिर अगर दो विकेट पॉवरप्ले में गिरते हैं तो श्रेयस अय्यर को आना चाहिए।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल