1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर छलका कुलदीप यादव का दर्द, दिया यह बड़ा बयान

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर छलका कुलदीप यादव का दर्द, दिया यह बड़ा बयान

 Edited By: IANS
 Published : Jun 06, 2021 05:47 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 05:47 pm IST

भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद उसे चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Kuldeep Yadav,Team India, England, India, Sports, cricket  - India TV Hindi
Kuldeep Yadav Image Source : GETTY

टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव इस बात से दुखी हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया लेकिन कुलदीप को आने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद है।

कुलदीप ने कहा, "मैं दुखी हूं कि टीम में मेरा चयन नहीं हुआ क्योंकि मैं टीम की जीत में योगदान देना चाहता था। ऐसा होता है और आप दुखी भी होते हैं लेकिन इसी वक्त आपको अगले अवसर के लिए तैयार रहना होता है।"

यह भी पढ़ें-  डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले ओली रॉबिंसन ने की माइकल वॉन की जमकर तारीफ

उन्होंने इंडिया न्यूज से कहा, "मैं इंग्लैंड नहीं जा पाया लेकिन मुझे श्रीलंका दौरे पर जाने की उम्मीद है। क्रिकेट होते रहना चाहिए। जिस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलती है वो दुखी होता है। सभी लोग टीम में रहना चाहते हैं लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आपको टीम से बाहर रहना पड़ता है।"

भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद उसे चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन जब गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे ब्रायन लारा, दो दशक बाद भी नहीं टूट पाया है उनका यह रिकॉर्ड

कुलदीप ने कहा, "पिछले तीन-चार साल में हमने जिस तरह का क्रिकेट खेला है उससे टीम में सकारात्मक माहौल बना। विदेशी दौरों पर भी हमें घर जैसा लगता है। जिस तरह टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि हम जीतेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल